CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 29 जिलों में बरसेंगे बादल; 60 KM की रफ्तार चलेंगी हवाएं

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के दौरान मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 29 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

CG Weather Update

रायपुर में आज भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में सबसे गर्म रहा रायपुर

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *