CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 11 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, किसान हित, सहकारी समितियों और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
