RAIPUR BREAKING : मौत का टैंक ! खेलते -खेलते सेप्टिक टैंक में गिरी बच्ची, हुई मौत

RAIPUR BREAKING : मौत का टैंक ! खेलते -खेलते सेप्टिक टैंक में गिरी बच्ची, हुई मौत

 

रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी से इव वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई. मोवा थाना क्षेत्र में मकान मालिक की लापरवाही के चलते 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाया गया था, जिसे साफ-सफाई के बाद भी खुला छोड़ दिया गया।

खुले गड्ढे में गिर गई बच्ची
बता दें कि घटना के समय बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह खुले पड़े गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद गड्ढे में बच्ची के गिरने की जानकारी सामने आई। आनन-फानन में बच्ची को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे को समय रहते ढंक दिया गया होता या सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। सूचना मिलने पर मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मकान मालिक की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *