Raipur News: त्योहार में सड़क जाम रोकने की तैयारी; तय जगह के बाहर वाहन खड़ा करने पर लगेगा चालान, इन 10 जगहों पर लगेगी बाजार

Raipur News: त्योहारों के दौरान शहर की सड़कों पर लगने वाले अस्थायी बाजार और जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम और पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्रमुख बाजारों और सड़कों पर अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। सड़क पर दुकान लगाने वालों का सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।

Raipur News: त्योहारों के दौरान शहर की सड़कों पर लगने वाले अस्थायी बाजार और जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम और पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्रमुख बाजारों और सड़कों पर अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। सड़क पर दुकान लगाने वालों का सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर निगम और पुलिस ने अस्थायी बाजारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए अलग-अलग इलाकों में खाली जगहों का सर्वे शुरू कर दिया है। नवरात्र से ही कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए व्यापारियों से भी चर्चा की जा रही है।

बाजारों में दुकानों के सामने सड़क पर 5 फीट की दूरी पर मार्किंग की जाएगी। इस दायरे के बाहर वाहन खड़ा करने पर नो-पार्किंग का चालान किया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन क्रेन से उठाने की कार्रवाई भी की जाएगी। सड़क पर खड़ी कार या बड़ी गाड़ियों पर ई-चालान चस्पा किया जाएगा।

त्योहारों के समय बढ़ जाता है जाम

दिवाली से कुछ दिन पहले शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर 4 हजार से ज्यादा अस्थायी दुकानें लगती हैं। आसपास के गांवों और शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग दुकान लगाने पहुंचते हैं। दुकानों के सामने खरीदारों के वाहन खड़े होने से सड़कें संकरी हो जाती हैं और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

इस बार प्रशासन ने अस्थायी बाजारों के लिए आसपास ही वैकल्पिक जगह तय करने की योजना बनाई है, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी न हो और मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।

आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई

सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी बाजार और दुकानों को हटाया जाएगा। आसपास के खाली मैदान और जमीन पर बाजार शिफ्ट किए जाएंगे। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • डॉ. अर्चना झा, डीएसपी ट्रैफिक

इन जगहों पर शिफ्ट होंगे अस्थायी बाजार

पंडरी – लोधीपारा चौक के आसपास लगने वाला बाजार प्रगति मैदान, हाट सब्जी बाजार, मंडी गेट रोड और मोवा ओवरब्रिज के नीचे लगाया जाएगा।

शंकर नगर – सड़क किनारे लगने वाले बाजार को बीटीआई मैदान, शंकर नगर चौपाटी और आसपास की खाली जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा।

भाठागांव – ओवरब्रिज के आसपास लगने वाला बाजार नए बस टर्मिनल के सामने खाली जगह पर लगाया जाएगा।

पुरानी बस्ती – थाने के आसपास लगने वाले बाजार को महिला समृद्धि, आउटर डोर स्टेडियम और धरना स्थल में शिफ्ट किया जाएगा।

लाखेनगर – यहां का बाजार ईदगाहभाठा मैदान में लगाया जाएगा।

आमापारा – चौक के आसपास लगने वाला बाजार घासीदास प्लाजा के सामने खाली जगह और सब्जी बाजार में लगाया जाएगा।

तेलघानी नाका – बाजार को गंज मंडी मैदान में शिफ्ट किया जाएगा।

खमतराई – अस्थायी बाजार ओवरब्रिज के नीचे लगाया जाएगा।

देवेंद्र नगर – मंडी गेट के पीछे लगने वाला बाजार सब्जी बाजार में शिफ्ट किया गया है।

कालीबाड़ी – बाजार उत्कल बस्ती के पास खाली जगह पर लगाया जाएगा।

त्योहार से पहले सभी चिन्हित जगहों पर बाजार शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *