Raipur Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार 3 नाबालिगों को कुचला, 1 की मौत; 2 की हालत गंभीर

Raipur Accident: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन नाबालिग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाइवा ने स्कूटी सवार 3 नाबालिगों को कुचला

जानकारी के अनुसार, घटना अभनपुर स्थित शुभम मार्ट के पास हुई। तीनों नाबालिग स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक नाबालिग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Raipur Accident: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन नाबालिग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग अभनपुर थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हाइवा चालक और वाहन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों और जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *