CG Snake Bite: सो रही मां-बेटी को करैत सांप ने डसा, बच्ची की मौत; मां का इलाज जारी

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जहरीले करैत सांप के डसने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसकी मां का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम केकराखोली की है।

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जहरीले करैत सांप के डसने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसकी मां का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम केकराखोली की है।

जानकारी के मुताबिक, नरशु मरकाम की पत्नी संतोषी अपनी डेढ़ साल की बेटी मनस्वी के साथ रात में घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक बच्ची रोने लगी। मां ने देखा तो बिस्तर पर करैत सांप मौजूद था।

सांप ने मां को भी डसा

बच्ची को सांप के डसने के बाद मां ने उसे देखा और इसी दौरान करैत सांप ने संतोषी को भी काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची मनस्वी को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोषी का इलाज जारी है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *