Raipur News: रायपुर में तेज आवाज में DJ बजाने से गिरा जर्जर इमारत, डर गए लोग

Raipur News: राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात एक जर्जर इमारत का सामने का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह पुरानी इमारत सहेली ज्वेलर्स के सामने स्थित है। भवन के नीचे एक पान की दुकान संचालित होती है। इमारत के गिरने की आहट मिलते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना देर रात होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि दिन के समय इस इलाके में भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।

नगर निगम दे चुका था नोटिस

नगर निगम जोन-4 के अधिकारियों के अनुसार, भवन काफी समय से जर्जर स्थिति में था। इसे लेकर भवन मालिक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। शुक्रवार देर रात भवन का एक हिस्सा गिरने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *