CG Snake Bite: रेस्क्यू के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, युवक की दर्दनाक मौत

CG Snake Bite: जहरीले सांपों का रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सांप के डसने से मौत हो गई। बेमेतरा जिले में रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन इलाज में देरी का आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को लेकर मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू के दौरान सांप को पकड़ते समय अचानक उसने मनीष को डस लिया।

सांप के डसने के बाद बिगड़ी हालत

सांप के काटने के बाद मनीष पाटिल की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने इलाज में देरी होने का आरोप लगाया है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *