CG Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए घर से निकली बच्ची अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती की है।![]()
बच्ची की पहचान प्रिंसि के रूप में हुई है। वह सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे प्रिंसि स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह स्कूल बस में बैठने जा रही थी, तभी अचानक स्कूल संस्था की ही बस की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन और आसपास के लोगों ने घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोनहत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


