Sarguja Monkey Attack: 5 माह के मासूम को पालने से उठाया, फिर पानी के ड्रम में डाल दिया बंदर

Sarguja Monkey Attack: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदर के हमले से एक 5 माह का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बंदर ने घर में घुसकर पालने में सो रहे बच्चे को उठाया और कुछ दूरी पर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। घटना के बाद बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में घुसकर मासूम को उठाया

जानकारी के अनुसार, जंगली बंदर अचानक गांव की बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बंदर के डर से लोग अपने-अपने घरों में चले गए। इसी दौरान बंदर एक घर में घुसा और पालने में सो रही 5 माह की मासूम बच्ची को उठाकर बाहर ले गया। कुछ दूरी पर उसने बच्ची को पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया।

Sarguja Monkey Attack: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदर के हमले से एक 5 माह का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बंदर ने घर में घुसकर पालने में सो रहे बच्चे को उठाया और कुछ दूरी पर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। घटना के बाद बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने तुरंत बच्ची को ड्रम से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बच्ची की पहचान त्रिशिका प्रजापति (5 माह), पिता सुदर्शन प्रजापति, निवासी ग्राम रजपुरी कला, लखनपुर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *