CG Electricity Bill: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, 3 अगस्त को CM हाउस का घेराव 

CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 1 से 3 अगस्त तक चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के अंतिम दिन 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 1 से 3 अगस्त तक चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के अंतिम दिन 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।tcw
महंगे बिजली बिल को लेकर सरकार पर निशाना
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर जनसंपर्क कर लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
3 दिन तक चलेगा अभियान
  • 1 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को उठाएंगे।
  • 2 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भरवाकर सरकार तक लोगों की शिकायतें पहुंचाई जाएंगी।
  • 3 अगस्त को प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बिजली उपभोक्ता शामिल होंगे।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बिजली दरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर राहत नहीं देती है, तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *