फिर चर्चा में भूपेश बघेल और TS बाबा: भूपेश बनाए जा सकते हैं राष्ट्रीय महासचिव

रायपुर :कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि OBC चेहरे को संगठन में शामिल किया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है।

वहीं, टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। भूपेश बघेल गुरुवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है।

गुरुवार को भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं। हांलाकि मिलने वाली जिम्मेदारियों को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा
गुरुवार को भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं। हांलाकि मिलने वाली जिम्मेदारियों को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा

दिल्ली में हाईकमान से मिलेंगे बघेल

बघेल प्रदेश में पार्टी का कद्दावर OBC चेहरा हैं। दिल्ली में बघेल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें तय हो सकता है कि बघेल को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

समीकरण जो बदलाव की वजह बन रहे

इस समय कई समीकरण बदलाव की वजह बन रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में बड़े नेताओं के बीच खींचतान को खत्म करने और एकता बहाल करने के मकसद के लिए ये बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर टीएस सिंहदेव के नाम की चर्चा

सियासी गलियारों में ये भी खबर है कि भूपेश बघेल को AICC में महासचिव की जिम्मेदारी देने के बाद टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस की परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ में अच्छी नहीं रही। अब राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में भी बदलाव किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

महंत ने कहा था- अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में होगा

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अंबिकापुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि पिछले चुनाव में कांग्रेस एक नहीं थी, इस वजह से चुनाव हारे, लेकिन अब सभी एक हैं और अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उस समय पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी वहां मौजूद थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *