Durg Car Theft: कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग किए पार, 4.90 लाख उड़ाए

Durg Car Theft, Durg Car Cash Theft, Durg Car Cash Chori, कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी, दुर्ग कार चोरी,

Durg Car Theft: दुर्ग शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है।tcw

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे प्रमोद ने अपनी कार पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने खड़ी कर लॉक कर दी। इसके बाद वह अपनी दूसरी बाइक से नया पारा स्थित अपने दोस्त रितेश साहू की बारदाना दुकान पहुंचे। वहां से दोनों इंदिरा मार्केट स्थित मनमोहन स्वीट्स में चाय पीने गए।

वापस लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा

वापसी के दौरान प्रमोद को उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि कार का बाईं ओर का अगला शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर प्रमोद ने देखा कि कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था।

CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

पीछा करने की आशंका

जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को कारोबारी के पास नकदी होने की पहले से जानकारी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने घर से ही प्रमोद का पीछा किया और मौका मिलते ही कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *