CG Snake Bite: करेले के ढेर से निकला कोबरा; युवक को डसा, सब्जी बाजार में भगदड़

CG Snake Bite: बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक सब्जी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से अचानक एक कोबरा निकल आया। इस दौरान करेला छांट रहे एक युवक को सांप ने पैर में डस लिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

CG Snake Bite: बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक सब्जी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से अचानक एक कोबरा निकल आया। इस दौरान करेला छांट रहे एक युवक को सांप ने पैर में डस लिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।  (करेले के ढेर से निकला कोबरा)tcw

जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के बहतराई निवासी बिहारी साहू मंगलवार को नेहरू नगर के साप्ताहिक सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। वह करेले के ढेर में से करेला छांट रहे थे, तभी वहां छिपा कोबरा अचानक फन फैलाकर बाहर निकल आया और उनके पैर में डस लिया। (बिलासपुर करेले के ढेर में कोबरा सांप)

बाजार में मची भगदड़

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं कोबरा निकलने की खबर फैलते ही लोग अपनी सब्जियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। घटना से सब्जी विक्रेताओं में भी दहशत फैल गई।

 

करेले के ढेर से निकला कोबरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास की झाड़ियों से निकलकर कोबरा (Bilaspur Cobra Snake) करेले के ढेर में जाकर छिप गया था। जैसे ही युवक करेला छांटने लगा, सांप बाहर निकला और उसने हमला कर दिया।

वीडियो वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने कोबरा का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोबरा करेले के ढेर के बीच फन फैलाए दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *