Raipur News: जंतर-मंतर की चिंगारी पहुंची रायपुर, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में PM का पुतला दहन

Raipur News: दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Raipur News: दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।tc

प्रदर्शन में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्रों के समर्थन में नारे लगाते रहे।

Raipur NSUI Protest: छत्तीसगढ़ में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, रायपुर में भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *