CG News: बिलासपुर जिले के बेलगहना स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बैगापारा में बच्चों से स्कूल की सफाई करवाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर विद्यार्थियों के हाथ में झाड़ू थमा दी गई और उनसे कक्षाओं के साथ-साथ स्कूल परिसर की सफाई कराई गई।![]()
बच्चों का आरोप
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि जब भी सफाई कर्मचारी स्कूल नहीं आता, तब उनसे नियमित रूप से झाड़ू लगवाई जाती है। बच्चों के अनुसार, पढ़ाई शुरू होने से पहले उन्हें स्कूल की सफाई करने के लिए कहा जाता है।
अभिभावकों में नाराजगी
मामले की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे सफाई का काम कराना पूरी तरह गलत है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

