Bilaspur News: पेट्रोल पंप पर स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों की गुंडागर्दी, 2 छात्रों को पीटा; VIDEO वायरल

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद दो छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल ड्रेस पहने दो नाबालिगों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रों की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद दो छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल ड्रेस पहने दो नाबालिगों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रों की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।tcw

स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों की गुंडागर्दी

जानकारी के अनुसार दोनों छात्र पेट्रोल भरवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में लगने और कथित टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों आरोपियों ने छात्रों पर हमला कर दिया।

पूरी घटना CCTV में कैद

घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद पीड़ित छात्रों ने तारबहार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *