Bhilai Murder: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके किराये के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि छात्रा ने करीब एक सप्ताह पहले अपने भाई को बताया था कि एक युवक लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने छात्रा के भाई और उसके कार्यस्थल के संचालक को भी धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।![]()
सहेली ने देखा खून से लथपथ शव
घटना के समय खुशी की सहेली बाथरूम गई हुई थी। जब वह बाहर निकली तो खुशी को कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत मकान मालिक और पास के कैफे संचालक को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Bhilai Murder: PG में घुसकर नर्सिंग छात्रा की हत्या, शरीर पर कई वार; कैफे में करती थी काम
भाई को पहले ही दी थी जानकारी
पुलिस जांच में पता चला है कि खुशी ने करीब एक सप्ताह पहले अपने भाई को बताया था कि पिंटू नाम का युवक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि घटना से दो दिन पहले आरोपी ने खुशी के भाई को भी धमकी दी थी।
कैफे संचालक को भी दी थी धमकी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने उस कैफे संचालक को भी धमकाया था, जहां खुशी पार्ट टाइम नौकरी करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चाहता था कि खुशी नौकरी छोड़ दे और उससे शादी कर ले।
ऑनलाइन मंगवाया था चाकू
पुलिस के अनुसार खुशी निजी कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह बेमेतरा में बीए की परीक्षा भी दे रही थी। 9 जुलाई को उसका भाई उसे भिलाई छोड़कर गया था और अगले दिन उसकी हत्या कर दी गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। हत्या के बाद वह रायपुर की ओर भाग गया था। पुलिस ने उसे बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया गया।





