Mahasamund Murder: बर्थडे की रात छात्रा का मर्डर, रेत में दबी मिली लाश; खोपड़ी भी टूटी

Mahasamund Murder

Mahasamund Murder: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की लाश नाले के किनारे रेत में दफन मिली। शव का कुछ हिस्सा रेत से बाहर निकलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक पोस्टमार्टम में सिर पर करीब 6 इंच लंबा गहरा घाव और खोपड़ी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है और बॉयफ्रेंड सहित 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।tcw

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान झारा गांव निवासी भारती टंडन के रूप में हुई है। उसने हाल ही में 11वीं की पढ़ाई पूरी कर 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। परिवार के मुताबिक 19 जून को उसने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। उसी रात करीब 3 बजे वह घर से लापता हो गई।

परिजनों ने 20 जून को रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद खल्लारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

22 जून को गांव से कुछ दूरी पर स्थित नाले के पास रेत में दफन एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रेत हटाकर शव बाहर निकाला। शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई। शव के पैर के पंजों को जानवर नोच चुके थे और शरीर का निचला हिस्सा बिना कपड़ों के मिला। लेगिंग्स कुछ दूरी पर बरामद हुई।

Mahasamund Murder: रेत में दबी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से जोरदार वार के निशान मिले हैं। चोट इतनी गंभीर थी कि खोपड़ी टूट गई थी। जांघों पर भी गहरे खरोंच के निशान पाए गए हैं। दुष्कर्म की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों ने बायोलॉजिकल सैंपल सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने जांच के दौरान युवती के संपर्क में रहने वाले 4 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें उसका कथित बॉयफ्रेंड भी शामिल है। सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *