CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर पंचायत कोटा का नगर पालिका में उन्नयन कर दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं मानी जाएंगी।

