CG Breaking: चिंगरा पगारा वॉटरफॉल में पर्यटकों की एंट्री पर रोक, जानिए क्या है वजह?

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘चिंगरा पगारा वॉटरफॉल’ (Chingra Pagara Waterfall) को प्रशासन ने फिलहाल पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में इन दिनों जंगली हाथियों का ख़ौफ़ बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरा पगारा वॉटरफॉल में अब आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाथियों के दल का चिंगरा पगारा तरफ बढ़ने से पर्यटकों को खतरा हो सकता है इसलिए यहाँ चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है एवं पुलिस बल तैनात कर दिया गया है|

प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा है और लोगों से अपील की है कि जब तक हालात सामान्य न हों, तब तक वॉटरफॉल की यात्रा न करें।

हाथियों का दल बन गया खतरा (Chingra Pagara Waterfall)

वन विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से चिंगरा पगारा वॉटरफॉल से लगे जंगलों और ग्रामीण इलाकों में हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है।

हाथी कभी भी उग्र और आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं। इससे पर्यटकों और ग्रामीणों की जान को खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रवेश मार्गों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *