CG Transporter Raid: एवरेस्ट मसला खाने वाले सावधान ! बेचा जा रहा नकली मसाला ?

CG Transporter Raid

CG Transporter Raid: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध एवरेस्ट मीट मसाला के पैकेट जब्त किए हैं। जांच के दौरान विभाग ने करीब 50 हजार रुपए मूल्य के 9 बॉक्स सीज किए हैं।tcw

जानकारी के मुताबिक, कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मसाला पैकेट की पैकिंग और गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया, जिसके बाद विभाग ने पूरे माल को जब्त कर लिया। अधिकारियों को आशंका है कि यह मसाला नकली हो सकता है।

फिलहाल यह माल किस व्यापारी का है और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। विभाग ने मसाले के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। साथ ही कंपनी से विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट भी मांगी गई है, ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क और संभावित नकली कारोबार की जांच की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *