Dhamtari Suicide: इस हालत में मिली CAF जवान की लाश, चुनाव ड्यूटी से लौटा था घर

Dhamtari Suicide

Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से CAF जवान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी बताया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।tcw

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में पदस्थ था और वर्तमान में सूरजपुर में तैनात था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि जवान ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान को शराब पीने की लत थी। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *