Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी; यहां होगी पार्किंग, इस रूट से पहुंचे स्टेडियम

Raipur IPL 2026: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबलों (Raipur IPL match) को लेकर प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। मैच के दौरान शहर में भारी भीड़ को देखते हुए अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं।

tcw

Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मैच के बीच टिकटों का खेल, दोगुने दाम में बिक रहा टिकट

इन रूटों से पहुंचे स्टेडियम (Raipur IPL Traffic Plan)

  • रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे। इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था सत्यसाईं अस्पताल और सेंध तालाब में की गई है।
  • महासमुंद, सरायपाली और रायगढ़ से आने वाले दर्शक आरंग-नवागांव मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे। इनके वाहन परसदा और कोसा पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। (Raipur IPL Parking Plan)
  • राजनांदगांव और दुर्ग से आने वाले दर्शकों को टाटीबंध, पचपेड़ी नाका और सेरीखेड़ी मार्ग से स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है। इनके लिए सेंध तालाब में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
  • बस्तर, कांकेर, बालोद और धमतरी से आने वाले दर्शक मंत्रालय चौक और सेंध तालाब मार्ग से स्टेडियम पहुंच सकेंगे।
  • बलौदाबाजार और खरोरा से आने वाले लोग विधानसभा ओवरब्रिज, मंदिर हसौद और नवागांव मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे।
  • बिलासपुर और कवर्धा से आने वाले दर्शकों के लिए धनेली नाला, रिंग रोड-3 और नवागांव मार्ग तय किया गया है।

IPL Matches in Chhattisgarh

स्टेडियम में ये सामान रहेगा प्रतिबंधित

प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के भीतर कई सामानों पर प्रतिबंध लगाया है। दर्शक शराब, सिगरेट, गुटखा, लाइटर, बोतल, पटाखे, हथियार, लेजर लाइट, कैमरा, सेल्फी स्टिक, लैपटॉप, बैग और किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

Raipur IPL 2026:

वैध टिकट और पास पर ही मिलेगा प्रवेश

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचे और टिकट पर अंकित गेट नंबर का पालन करें। सुरक्षा जांच में सहयोग करना अनिवार्य होगा। केवल वैध टिकट या पास धारकों को ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा।

Raipur IPL 2026:

पहले भी सुरक्षा में हो चुकी है चूक

रायपुर स्टेडियम में इससे पहले भी सुरक्षा में चूक के मामले सामने आ चुके हैं। 21 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक दर्शक मैदान में घुसकर रोहित शर्मा तक पहुंच गया था। वहीं 3 दिसंबर 2025 को भारत और साउथ अफ्रीका के वनडे मैच के दौरान एक युवक विराट कोहली से मिलने मैदान में पहुंच गया था। इसी वजह से इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *