Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशाखापट्टनम रोड पर रविवार रात एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। सभी लोग पटेल समाज के सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पटेल समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सिहावा में आयोजित किया गया था। इसमें बारना राज पाली के पटेल समाज के कई लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी तूफान वाहन से विशाखापट्टनम रोड (Visakhapatnam road Tufan accident) होकर वापस लौट रहे थे।

मुरम पर चढ़ने से पलटा वाहन
घटना उस समय हुई जब तूफान वाहन ग्राम राजपुर (Tufan overturned Rajpur) के पास सड़क पर रखे मुरम के ढेर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मेघा निवासी 65 वर्षीय सुखाऊ राम पटेल (Sukhau Ram Patel death) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वाहन के मालिक थे और वाहन उनका एक रिश्तेदार चला रहा था।
घायलों का इलाज जारी (Rajpur Magarlod accident)
हादसे में घायल लोगों में कुमार पटेल (58), मनोज पटेल (46), पुरुषोत्तम पटेल (32), तुलसीराम पटेल (45) और नीरज पटेल (35) सहित कुल 8 लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से कुरूद अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि हादसे में एक की मौत और आठ लोग घायल हैं। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
