World Tribal Day 2025: Bilaspur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भाजपा सरकार और RSS (RSS Order) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य सरकार की ओर से एक भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।
भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने पहले आदिवासी दिवस मनाने का प्रोटोकॉल जारी किया था, लेकिन संघ कार्यालय से आदेश आने के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। उन्होंने इसे आदिवासियों की पहचान और अधिकारों को मिटाने की कोशिश बताया।

“आदिवासियों के अधिकारों हो रहा हनन” – बघेल
10 अगस्त को कोटा के डीकेपी हाई स्कूल मैदान में आयोजित सम्मेलन में भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में पेसा कानून, वन अधिकार कानून और पर्यावरण अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। आदिवासियों का रोजगार छीना जा रहा है और उनकी पहचान खत्म करने का काम हो रहा है।
कांग्रेस सरकार में था अवकाश
बघेल ने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने 9 अगस्त 2019 को विश्व आदिवासी दिवस (Vishv Adivasi Diwas 2025) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था और हर साल कार्यक्रम आयोजित होते थे। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने इस बार किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया।

भूपेश बघेल – “व्यापारियों की सरकार”
भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर किसानों और आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार व्यापारियों की है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी, गौठान योजना की अनदेखी और दोबारा घटिया स्तर पर शुरू करने जैसे मुद्दे उठाए।
