छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शराबी पति अपनी पत्नी को मारते-पीटते थाने लेकर पहुंचा.जानकारी के अनुसार आरोपी राज उरांव (24) पीड़िता का बाल खीचकर उससे लात घूसों से मारते हुए थाने लेकर जाता है . यह घटना मानिकपुर थाना की है.थाने पहुंचने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है, जहां दोनों की काउंसलिंग की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी को 3 साल हो गए उनका एक बच्चा भी है. इनका परिवार पोखरीपारा मानिकपुरी बस्ती में रहता है. दोनों के बीच अक्सर पीने-खाने को लेकर विवाद होता रहता था.
