CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के बाद अब मध्य क्षेत्रों में भी अंधड़ और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत दिए हैं।tcw

5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा, तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल

गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में बादल और बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update:

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से उड़ीसा तक फैली द्रोणिका के कारण प्रदेश में मौसम प्रभावित हो रहा है। इन प्रणालियों के असर से प्रदेश में अंधड़, बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *