Raipur Non Veg Ban: रायपुर में कल मांस-मटन बिक्री पर रोक! आदेश जारी

Raipur Non Veg Ban

Raipur Non Veg Ban: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कल बुद्ध जयंती के अवसर पर 1 मई 2026, शुक्रवार को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।tcw

Raipur Non-Veg Banned

बूचड़खाने और दुकानें रहेंगी बंद

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के पालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानों को इस दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं।

जोन स्तर पर होगी निगरानी

निगम प्रशासन के अनुसार, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

होटलों में बिक्री पर भी कार्रवाई

महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि बुद्ध जयंती के दिन किसी होटल या अन्य प्रतिष्ठान में मांस-मटन का विक्रय पाया गया, तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Raipur Non Veg Ban: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर रोक! आदेश जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *