CG News: होटल में भजिया खाकर तेल पी गया भालू, गुड़-नारियल के लालच में पिंजरे में कैद

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले 59 दिनों से रानीमाई मंदिर और आसपास के गांवों में घूम रहे घायल भालू को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। भालू के पिछले दाहिने पैर में गंभीर चोट थी, जिसके कारण वह तीन पैरों के सहारे चल रहा था। वन विभाग ने गुड़ और नारियल का लालच देकर उसे पिंजरे में कैद किया और इलाज के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेज दिया।

घायल भालू पहली बार 16 जुलाई 2026 को सड़क पार करते हुए नजर आया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह लंगड़ाते हुए दिखाई दे रहा था। इसके बाद से वन विभाग उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए था।

होटल में घुसकर खाता था भजिया

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम होते ही भालू रानीमाई मंदिर और आसपास के गांवों में खाने की तलाश में पहुंच जाता था। कई बार वह होटल में घुसकर बचा हुआ भजिया खा जाता था। एक बार तो उसने कड़ाही में रखा तेल भी पी लिया था। मंदिर परिसर में जलाए गए दीयों का तेल पीने की बात भी सामने आई है।

गुड़-नारियल के लालच में पिंजरे में कैद

भालू की आवाजाही का पैटर्न समझने के बाद वन विभाग ने मंदिर के पास पिंजरा लगाया और उसमें गुड़ व नारियल रखा। रात के समय भालू खाने की तलाश में पिंजरे में घुस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद घायल भालू को रायपुर स्थित जंगल सफारी भेजा गया है। वहां वन्यजीव विशेषज्ञ उसके घायल पैर का इलाज करेंगे। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

बालोद में लगातार दिख रहे भालू

बालोद जिले के डौंडी, दल्लीराजहरा, गुरुर, सियादेवी, नारागांव, पर्यावरण पार्क और तांदुला बांध क्षेत्र में भी पिछले कुछ समय से भालुओं की गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले जिला अस्पताल परिसर में भी आधी रात एक भालू घूमता हुआ दिखाई दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *