Sukma Student Pregnant: 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Sukma Student Pregnant

Sukma Student Pregnant: सुकमा जिले के एक सरकारी स्कूल छात्रावास में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 17 मार्च को छात्रावास में रह रही छात्रा की तबीयत को लेकर मामला सामने आया था। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत 3 सदस्यों की जांच टीम गठित की।

 

20 मार्च को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी अधीक्षिका को पहले से थी, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। साथ ही छात्रावास संचालन में भारी लापरवाही पाई गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अमित कुमार ने अधीक्षिका माहेश्वरी निषाद (मूल पद – प्रधान पाठक) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोंटा निर्धारित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *