Janjgir Champa Firing: मामूली विवाद में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, युवक घायल

Janjgir Champa Firing

Janjgir Champa Firing: जांजगीर-चांपा जिले के व्यासनगर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। मामला व्यासनगर गांव का है, जहां सुबह करीब 10 बजे गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। (जांजगीर चांपा फायरिंग)

गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद (Janjgir Vyasnagar Firing)

जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र साहू मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा था। इसे गुलशन श्रीवास ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। (जांजगीर मामूली विवाद में चली गोली)

12-13 लोगों के साथ पहुंचकर किया हमला

आरोप है कि शैलेन्द्र साहू कुछ ही देर बाद 12 से 13 लोगों के साथ गुलशन श्रीवास के घर पहुंचा और हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

हवाई फायर के बाद चला सीधा गोली

स्थिति बिगड़ते देख गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले हवाई फायर कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आने पर उसने सीधा फायर कर दिया। इस दौरान पंकज कश्यप के पैर में गोली लग गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *