Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर देखने को मिला है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें 20 मार्च की रात से लागू हो गई हैं।

पेट्रोल 2 रुपये और डीजल 22 रुपये महंगा

तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका देते हुए प्रीमियम पेट्रोल (जैसे BPCL का ‘स्पीड’, HPCL का ‘पावर’ और IOCL का ‘एक्सपी95’) की कीमतों में 2.09 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। वहीं, उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा गया है।

Petrol Diesel Price:

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत करीब 103.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि पुणे में प्रीमियम पेट्रोल 113.17 रुपये प्रति लीटर के आसपास बेचा जा रहा है। वहीं IOCL के कुछ आउटलेट्स पर XP95 पेट्रोल की कीमत लगभग 101.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *