CG Navratri Special Train: डोंगरगढ़ के लिए श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 23 से 28 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर ठहराव

CG Navratri Special Train

CG Navratri Special Train: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष मेमू ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 23 मार्च से 28 मार्च तक संचालित होगी और इस दौरान कुल 63 स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से कोरबा के बीच मेमू स्पेशल सुबह 5 बजे रवाना होगी और शाम 7.30 बजे कोरबा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 06884 कोरबा से इतवारी के बीच सुबह 5.10 बजे रवाना होकर शाम 7.30 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी। पूरी यात्रा में लगभग 14 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।

डोंगरगढ़ पहुंचने का समय भी निर्धारित किया गया है। इतवारी से चलकर यह ट्रेन सुबह 9.06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 9.11 बजे आगे रवाना होगी। वहीं वापसी में कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1.41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों में होगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, तिरोड़ा, गोंदिया, आमगांव, सालेकसा, दरेकसा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, चकरभाठा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, उरगा समेत कुल 63 स्टेशनों पर रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *