CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, धर्मांतरण विरोधी कानून पारित

CG Budget Session 2026

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया। सभापति धरम लाल कौशिक ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। सत्र के दौरान धर्मांतरण रोकने और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर अंकुश लगाने से जुड़े दो अहम विधेयकों को बहुमत से पारित किया गया।

सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारी चयन मंडल विधेयक सदन में पेश किया। पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। इस विधेयक के लागू होने से राज्य में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ने और गड़बड़ियों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

CG Budget Session 2026

धर्मांतरण विरोधी कानून पर मुहर

सदन में एक दिन पहले धर्मांतरण विरोधी कानून पेश किया गया था, जिसका विपक्ष ने बहिष्कार किया। विपक्ष की अनुपस्थिति में इस विधेयक को पारित कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर धर्म की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया और कानून के लागू होने की समयसीमा पर सवाल उठाए।

वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कानून आवश्यक है और इसके पारित होने से सामाजिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

CG Budget Session 2026

सत्र का विवरण

23 फरवरी से शुरू हुए इस बजट सत्र में विधायकों द्वारा कुल 2924 सवाल लगाए गए, जिनमें से 86 प्रश्नों पर ही चर्चा हो सकी। पूरे सत्र के दौरान कुल 108 घंटे कार्यवाही चली। इस दौरान राज्य सरकार का 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट भी पारित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *