Raigarh Trailer Accident: 2 ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

Raigarh Trailer Accident

Raigarh Trailer Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

कुरकुट नाला पुल पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुरकुट नाला पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर जामपाली माइंस से बारोद रेलवे साइडिंग की ओर कोयला लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर बारोद से जामपाली की ओर सरिया लोड कर आ रहा था।

पुल के संकरा होने और तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलरों के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

जिंदा जला ड्राइवर

आग की चपेट में आने से एक ट्रेलर चालक केबिन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *