Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। दुर्लभ वन्य जीव मालाबार जायंट स्क्विरल (गिलहरी) का शिकार करने वाले एक आरोपी को वन विभाग की टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि आरोपी ने खुद ही शिकार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जो उसके खिलाफ अहम सबूत बन गया। (बीजापुर गिलहरी शिकार)
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को ट्रैक करते हुए आरोपी की पहचान की। इसके बाद टीम ने बीजापुर जिले के तोड़मा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। (Bijapur squirrel hunting case)
बताया जा रहा है कि मालाबार जायंट स्क्विरल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में शामिल प्रजाति है, जिसका शिकार करना गंभीर अपराध है। वायरल वीडियो में करीब 9 दुर्लभ गिलहरियां दिखाई दे रही थीं, जिनका शिकार किया गया था। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (squirrel hunting Bijapur)

