Bilaspur Suicide: 3 साल की लव स्टोरी का खतरनाक अंत, प्रेमी के घर इस हालत में मिली प्रेमिका की लाश

Bilaspur Suicide

Bilaspur Suicide: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मल्हार निवासी मल्लिका कुर्रे का शव उसके घर से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम धनगंवा में एक मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना तब सामने आई जब धनगंवा के कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी कि चंदन लहरिया के घर में एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मेला जाने की बात कहकर निकली थी घर से

परिजनों के मुताबिक, मल्लिका मंगलवार को मेला जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने परिजनों को फोन कर बताया कि मल्लिका उसके घर पहुंच गई है और उसे ले जाएं।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती के स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद मल्लिका राजू के घर पर ही रहने लगी।

कमरे में रोशनदान से लटकी मिली लाश

शुक्रवार सुबह राजू के घर के एक कमरे में मल्लिका की लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी राजू और उसके परिजनों ने आसपास के लोगों और कोटवार को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *