Voter ID Address Change: Voter ID Card में पता बदलना हुआ आसान, अब घर बैठे 5 स्टेप्स में करें अपडेट

Voter ID Address Change

Voter ID Address Change: Voter ID Card भारत में न केवल मतदान के लिए जरूरी दस्तावेज है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण पहचान और पते का प्रमाण भी है। घर या शहर बदलने के बाद पुराने पते की वजह से कई लोगों को परेशानी होती है। अब भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की ऑनलाइन सेवा के जरिए आप घर बैठे ही अपना पता आसानी से अपडेट कर सकते हैं। (Voter ID में पता बदलें)

ऑनलाइन पता बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Voter ID Online Update)

अगर आप अपने वोटर आईडी में पता बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें-

  1. सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट http://voters.eci.gov.in पर लॉगइन करें। नया यूजर होने पर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  2. होमपेज पर Shifting of residence/correction of entries in existing electoral roll विकल्प चुनें और Form 8 पर क्लिक करें।
  3. अपना EPIC नंबर दर्ज करें। इसके बाद ‘Self’ या ‘Family’ का चयन करें और Shifting of Residence विकल्प चुनें।
  4. नए पते की पूरी जानकारी भरें और वैध Address Proof की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर घोषणा स्वीकार करें और फॉर्म सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

पते के प्रमाण के रूप में आप निम्न में से किसी एक दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं-

  • आधार कार्ड या भारतीय पासपोर्ट
  • नवीनतम बिजली, पानी या गैस बिल
  • बैंक या डाकघर की करंट पासबुक
  • पंजीकृत रेंट एग्रीमेंट या सेल डीड

क्यों जरूरी है पता अपडेट करना?

वोटर आईडी में सही पता दर्ज होने से आप अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खुलवाने और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाओं में भी आसानी होगी। वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपडेटेड वोटर आईडी आपके नए पते पर डाक से भेज दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *