Kawardha News: मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति खंडित कर फेंकी; ग्रामीणों में आक्रोश

Kawardha News:

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र स्थित अंधियारखोर गांव में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाहर निकालकर कथित रूप से खंडित कर दूर फेंक दिए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही पंडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *