Balod Murder: रेप के आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चाकू से गोदा, फिर पंखा से लटककर दी जान

Balod Murder:

Balod Murder: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र में रेप के आरोपी ने दिनदहाड़े आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने उसी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतिका की पहचान योगेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, योगेश्वरी रोज की तरह केंद्र पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी लखन लाल देवांगन वहां पहुंचा और विवाद करते हुए उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में योगेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आंगनबाड़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया है कि मृतिका ने आरोपी पर पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसमें उसे सजा भी हुई थी। आरोपी जनवरी 2026 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इसी रंजिश के चलते चाकू लेकर केंद्र पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *