CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर और जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही हैं, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

ठंडी हवाओं के असर से रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। वहीं सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *