Raipur Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से 2 रेलकर्मियों की मौत

Raipur Train Accident:

Raipur Train Accident: राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के अंतर्गत बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास एक दर्दनाक हादसे में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेल कर्मी और दूसरा ठेका कर्मी बताया जा रहा है। (तिल्दा नेवरा में ट्रेन की चपेट में आने से 2 रेलकर्मियों की मौत)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत रेल कर्मी की पहचान लाला राम बंजारे (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक ठेका कर्मी मोहन लाल साहू (उम्र 26 वर्ष) हैं। दोनों किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, इसी दौरान लिंक एक्सप्रेस ट्रेन (Link Express Accident Tilda Nevra) की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (तिल्दा नेवरा में ट्रेन की चपेट में आए दो युवक)

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा (Tilda Nevra Train Accident) पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *