Kawasi Lakhma Bail: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 378 दिनों से थे जेल में बंद

Kawasi Lakhma Bail

Kawasi Lakhma Bail: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के बाद कवासी लखमा को जमानत देने का आदेश जारी किया। लखमा बीते 378 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। (कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत)

बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ED ने उन्हें 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जिसके बाद से वे लगातार रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। (कवासी लखमा को मिली जमानत)

सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को ED और EOW दोनों मामलों में जमानत (Kawasi Lakhma Supreme Court Bail) मिली है। हालांकि कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। जिसके के तहत कवासी लखमा राज्य के बाहर रहेंगे और विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे। (Purv Aabkari Mantri Kawasi Lakhma Jmanat)

Raipur Central Jail

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DUSwOzvlYfQ/?igsh=MXZ2ZTdheW0ycW0yNA==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *