Bilaspur Murder: प्रेमिका ने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से थी नाराज

Bilaspur Murder

Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेमिका ने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। दरसअल, युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दो-तीन पहले युवक ने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज युवती मंगलवार की सुबह चाकू लेकर उससे मिलने पहुंची। इस दौरान विवाद होने पर युवती ने बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। (बिलासपुर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या)

बता दें, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान को किराए पर लेकर रहता था। वो उसलापुर में हरी-चटनी होटल में काम करता था। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक-युवती दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। युवती उसे बेइंतहा प्यार (Bilaspur love affair murder) करती थी। दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर उनके संबंधों में दरार आ गया, जिस पर युवक ने किसी बात को लेकर अपनी प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवती चाकू लेकर सीधे हॉस्टल पहुंच गई। दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया और रोशनी ने कामता (Kamta Prasad Murder Bilaspur) पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर हत्या

युवती अपने हाथ में चाकू लेकर पहुंची थी। माना जा रहा है कि युवती को शक था कि युवक उससे ब्रेकअप कर किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर लिया है। इसी बात से नाराज युवती उसे चाकू मारने के इरादे से पहुंची थी। विवाद के दौरान युवती ने चाकू से सीधे उसके सीने में वार कर दी, (Bilaspur girlfriend killed boyfriend) जिससे युवक जमीन पर गिर गया। बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

युवती गिरफ्तार

युवक-युवती के बीच विवाद होने पर आवाज सुनकर रूम पार्टनर युवक भी वहां पहुंच गया। लेकिन, तब तक युवती ने युवक को चाकू मार दिया था। उसने खून से लथपथ युवक को देखकर हल्ला मचाया, जिसके बाद मकान मालिक सहित आसपास के लोग आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *