Raipur Murder: रायपुर में फिर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Raipur Murder

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली हत्या की वारदात सामने आई है। गुरुवार शाम अर्जुन नगर समता कॉलोनी (Raipur Samta Colony Chuku Murder) के हाथी चौक पटरी के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। (रायपुर में युवक की चाकू से हत्या)

मृतक की पहचान दुर्गेश साहू (Durgesh Sahu Murder Raipur) के रूप में हुई है। जो गुड़िया रे का रहने वाला है। मामला आजाद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला रामनगर क्षेत्र में किया गया था। बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक की जांघ पर चाकू (Raipur Chakubaji) से वार किया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश साहू जान बचाने के लिए मौके से भागा और रेलवे पटरी पार कर समता कॉलोनी की ओर पहुंचा। हाथीराम मंदिर चौक के पास पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। दुर्गेश साहू नशे में था। दुर्गेश हाथी चौक पटरी के पास पहुंचा तो वहां उसकी बदमाशों के साथ बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने चाकू निकालकर दुर्गेश पर हमला कर दिया।

इस हमले में दुर्गेश बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर ​दिया है।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *