CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं बस्तर जिले को नया कलेक्टर मिला है। (छत्तीसगढ़ IAS तबादला)

जारी आदेश के मुताबिक 2017 बैच के IAS अधिकारी आकाश छिकारा (IAS Akash Chhikara) को बस्तर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान दायित्वों के साथ उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। (IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार)

वहीं 2009 बैच की IAS अधिकारी किरण कौशल (IAS Kiran Kaushal) को आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा 2009 बैच के IAS अधिकारी अवनीश कुमार शरण (IAS Avnish Kumar Sharan) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
CG Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! कई जिलों के कलेक्टर बदलने की चर्चा तेज
