CG: यात्रियों को फिर होगी परेशानी, छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें 3 दिनों के लिए कैंसिल

CG| यात्रियों को फिर होगी परेशानी, छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें 3 दिनों के लिए कैंसिल

CG: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी होने वाली है क्योंकि बिलासपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण कई पेसेंजर ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है.

 

बता दें कि गर्डर डी-लांचिंग के इस काम के चलते रेलवे ने एहतियातन कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जिससे खासकर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की परेशानियां बढ़ना तय मानी जा रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्य के दौरान रेल सेवाएं सीमित रहेंगी और यात्रियों को असुविधा होगी और उन्हें अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

23-25 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23-25 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23-25 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22-24 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23-25 जनवरी को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
23-25 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां

23 और 25 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा 23 एवं 25 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *