CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 20 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, जल्द जारी होंगे आदेश

CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्रालय में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में 20 आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रमोशन से संबंधित आदेश जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्रालय में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में 20 आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रमोशन से संबंधित आदेश जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक 2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। वर्तमान में वे कृषि विभाग की सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। प्रमुख सचिव स्तर के कई पद रिक्त होने के बावजूद उनके अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए उनके नाम पर सहमति बनी है।

सचिव और विशेष सचिव स्तर पर होंगे प्रमोशन

2010 बैच के 6 आईएएस अधिकारियों को सचिव के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। इस बैच के अंतर्गत जेपी मौर्या, सारांश मित्तर, पीएस एल्मा, रमेश शर्मा और धर्मेश साहू सचिव बनाए जा सकते हैं। वहीं, रानू साहू का प्रमोशन निलंबन के कारण रोक दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्तिकेय गोयल को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जा सकता है।

इसके अलावा 2013 बैच के 8 अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। इसमें गौरव सिंह (रायपुर), अजीत बसंत (सरगुजा), विनीत नंदनवार, इंद्रजीत चंद्रवाल (खैरागढ़), जगदीश सोनकर, राजेंद्र कटारा (बलरामपुर) और पीएस ध्रुव शामिल हैं। नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जा सकता है। इस बैच के चार अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

संयुक्त सचिव के पद पर 5 आईएएस

2017 बैच के आईएएस अधिकारियों आकाश छिकारा, रोहित व्यास (जशपुर), मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़), कुणाल दुदावत (कोरबा) और चंद्रकांत वर्मा को संयुक्त सचिव बनाया जा सकता है। इस बैच के तीन अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर पद पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *