Bhilai Murder: शादीशुदा BF ने की GF की हत्या, आखिरी बार मिलने बुलाकर ब्लेड से काटा गला

Bhilai Murder: शादीशुदा BF ने की GF की हत्या, आखिरी बार मिलने बुलाकर ब्लेड से काटा गला

Bhilai Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से प्रेम प्रसंग का खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक शादीशुदा सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को आखिरी बार मिलने बुलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। आरोपी ने युवती के गले पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमन निषाद (20 वर्ष) और पीड़िता पिछले 4 वर्षों से प्रेम संबंध में थे। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। इसी बीच आरोपी ने करीब 2–3 महीने पहले किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

 

अंतिम बार मिलने बुलाया और काटा गला

24 दिसंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी अमन निषाद ने पीड़िता को फोन कर कहा कि वह उससे आखिरी बार मिलकर बात करना चाहता है और घर के बाहर आने को कहा।

आरोपी की बातों पर विश्वास कर पीड़िता जब अपने घर के बाहर गली में पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद अमन निषाद ने उससे शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब मना किया तो वह उग्र हो गया।

अमन निषाद ने पीड़िता का गला दबाते हुए कहा, अगर तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं हो सकती। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे ब्लेड से पीड़िता के गले पर 2-3 बार वार कर दिया। हमले में पीड़िता के गले में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। फिलहाल हालत स्थिर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *